Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

माघी पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 30, 2018 20:19 IST
aaj ka rashifal 31 january- India TV Hindi
aaj ka rashifal 31 january

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज माघी पूर्णिमा है। आज से माघ माह के स्नान-दान आदि यम नियम समाप्त हो जायेंगे। माघी पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण भी है। आज के दिन पड़ने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खास है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।  

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बितेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक से आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

आज बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने का चांस बन रहा है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रात को डिनर करने बाहर जाएंगे। पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

वृष राशि  
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बाहर का मौसम आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हो। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृदि होगी। जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे। जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज आपको संतान पक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा । स्वास्थ्य सामान्य होगा। लवमेट आज आपकों सरप्राइज दे सकता है। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास बढ़ेगी। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement