Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Kark Varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कर्क राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Rashifal 2019 in Kark Cancer, varshik rashifal: कर्क राशिवालों के लिए 16 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति का सुखद संयोग बनेगा।इस वर्ष धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 28, 2018 12:56 IST
Yearly Horoscope- India TV Hindi
Yearly Horoscope

कर्क (Cancer) राशि 2019  का वार्षिक राशिफल: कर्क (Cancer) राशि 2019 वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2018) में साल 2019 की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में विराजमान हैं जो कि आपकी लाइफ में इस साल नई खुशियां लेकर आ रहे हैं। सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होने की इस उम्मीद आप साल 2019 में कर सकते हैं। जो जातक पिछले कुछ समय नये घर या फिर नई गाड़ी की योजना बना रहे हैं। उन्हें 2019 में अपना आशियाना मिल सकता है।

हालांकि वर्ष के आरंभ में राहू का आपकी ही राशि में विराजमान होना वर्ष के शुरुआती समय में निर्णय लेने की क्षमता को थोड़ा कमजोर कर सकता है या आपको दुविधा में डाल सकता है। (Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ? )

Yearly Horoscope

Yearly Horoscope

कर्क राशि वालों का साल 2019 में करियर

कर्क राशि वालों करियर के मामले में साल का शुरुआती दौर आपको कुछ परेशान कर सकता है। आपको बड़ी ही सावधानी से काम लेना चाहिए | दूसरों से अपने प्लान शेयर करने से भी बचना चाहिए। कोई व्यक्ति आपके प्लानस का क्रेडिट ले सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको अपने काम का प्रदर्शन करने की जरूरत है। बीच में आप करियर की दिशा से कुछ भटक भी सकते हैं। आपको अपना माइंड एक जगह लगाकर काम करने की जरूरत है। अगर आप रेस्टोरेंट, कपड़ा या आयात-निर्यात से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, तो आपको फायदा मिल सकता है।  Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Yearly Horoscope

Yearly Horoscope

कर्क राशि वालों का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये आपको मेहनत जारी ऱखनी होगी। मेहनत के बल पर भी आप सफल भी हो सकते हैं। कहीं पैसा लगाने के मामले में आपको अपने जीवनसाथी और बच्चों से पूरा सहयोग मिलेगा | नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिये अभी समय ठीक नहीं है। कुछ महीने इंतजार करने के बाद ही आपको किसी की राय लेकर कदम आगे बढ़ाने चाहिए। ऑफिस में पैसों से जुड़े किसी पुराने मामले में जांच नये सिरे से शुरू हो सकती है। आपको बहुत ही संभलकर काम लेने की जरूरत है।

Yearly Horoscope

Yearly Horoscope

कर्क राशि वालों का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
आपके वैवाहिक जीवन में वैसे तो सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन गलतफहमी आपके रिश्तों में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपको अपने जीवनासाथी पर विश्वास बनाये ऱखने की जरूरत है। साथ ही बेवजह गुस्से से भी आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने रिश्तों की मजबूती के लिए आपको समय-समय पर अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-मोटी ट्रिप पर जाते रहना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की शादी में पिछले साल रूकावटें आ रही थी या बच्चों के लिये कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा था, तो इस साल जल्द ही आपकी सारी रूकावटें दूर हो जायेंगी और आपको अपने बच्चों के लिये कोई अच्छा जीवनसाथी भी मिल जायेगा।     

Yearly Horoscope

Yearly Horoscope

 कर्क राशि वालों का साल 2019 में स्वास्थ्य
इस साल अपनी सेहत को फिट रखने के लिए आपको अपने भोजन में नियमित रूप से सलाद को शामिल करने की जरूरत है। अगर आपको शुगर की परेशानी रहती है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवनसाथी की सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जुलाई के बाद आपको मानसिक रूप से भी कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। साथ ही आपको अपनी आंखों और पेट संबंधी परेशानियों का भी ख्याल रखना चाहिए। कुला मिलाके इस साल आपको अपने साथ-साथ अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।      

Yearly Horoscope

Yearly Horoscope

कर्क राशि वालों का साल 2019 में शिक्षा
वर्ष 2019 में कर्क राशि वालों को कड़ी मेहनत के बलबूते पर परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है | प्रोफेशनल कोर्स से जुड़े स्टूडेंट्स को इस वर्ष कोई अच्छी जॉब भी मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए आप किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से भी जुड़ सकते हैं | यह आपके करियर को एक नई दिशा देगा | अगर आपके बच्चे अभी स्कूल में पढ़ते हैं, तो आपको उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनका ध्यान पढ़ाई से गैजेट्स की ओर खींच सकता है। अगर आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखना चाहते हैं या कोई नया सॉफ्टवेयर सीखना चाहते हैं, तो ये साल आपके लिये अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे मेहनत करने से ही आपको सफलता मिलेगी ।

(Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ? )

Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement