Friday, May 03, 2024
Advertisement

आज हर्षल ग्रह हो रहा है मेष राशि में व्रकी, इन राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव

7 अगस्त 2018, मंगलवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर हर्षल मेष राशि में वक्री होंगे और 6 जनवरी, 2019 ( 2018 ) को रात 01:57 तक हर्षल मेष राशि में ही वक्री गति से गोचर करते रहेंगे। जानइए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव..

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 07, 2018 6:00 IST
Uranus planet- India TV Hindi
Uranus planet

धर्म डेस्क:  आज रात 10 बजकर 19 मिनट पर हर्षल मेष राशि में वक्री होंगे और 6 जनवरी, 2019 ( 2018 ) को रात 01:57 तक हर्षल मेष राशि में ही वक्री गति से गोचर करते रहेंगे। उसके बाद मार्गी हो जायेंगे।  आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार बीते वर्ष 7 अप्रैल, 2017 को हर्षल ने मेष राशि में प्रवेश किया था।

हर्षल ग्रह क्या है?

हर्षल हमारे सौरमंडल के सातवे वृत्त में रहता है और लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है, यानि कि यह एक राशि में सात वर्षों तक रहता है। ये वृत्त पृथ्वी पर राजनैतिक और धार्मिक परिवर्तन लाता है। दार्शनिको, चिंतको और मनोवैज्ञानिको के लिए हर्षल ग्रह बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक शक्ति और आत्मबल का संचार करता है, तो हर्षल ग्रह के वक्री होने से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, हर्षल फिलहाल आपके किस स्थान पर गोचर कर रहा है और हर्षल की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

वक्री हर्षल फिलहाल आपके पहले स्थान पर गोचर कर रहा है। वक्री हर्षल के इस गोचर का प्रभाव आपको बेहद स्वार्थी और व्यक्तिवादी बना देगा। आप हर चीज़ में अपना फायदा देखने की कोशिश करेंगे। आप इस दौरान कई अनछुए, अनसुलझे विषयों को जानने और नई तकनीकों का विकास करने मे सफल होंगे। हर्षल के प्रभाव से आपकी मानसिक शक्तियां अचानक बढ़ सकती हैं। आपकी दृष्टी वैज्ञानिक हो जायेगी। आप हर चीज़ को एक अलग ही नजरिये से परखने की कोशिश करेंगे। आप जहां काम करते हैं, उस संस्थान में आपकी नेतृत्व शक्ति का सिक्का चलेगा। सब लोग आपका सहयोग पाना चाहेंगे। अतः हर्षल से बेहतर नतीजे पाने के लिए आपको दही या दही से बनी चीज़ों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको निश्चय ही बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे।

वृष राशि

वक्री हर्षल फिलहाल आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहा है। वक्री हर्षल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी मानसिक तरंगे मजबूत होगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी। आपके पास धन भी अच्छी स्थिति में बना रहेगा और आप खुलकर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये पैसे खर्च करेंगे। इस दौरान कुछ खास कार्य करने वाले संगठनों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। तो हर्षल से बेहतरीन लाभ पाने के लिए आपको जैसमीन की सुगंध का उपयोग करना चाहिए। आप दिन में कई बार इस खुशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपके लिये लाभकारी होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement