Friday, April 19, 2024
Advertisement

Kanya Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कन्या राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

कन्या (Virgo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: कन्या(Virgo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास होगा। इस साल अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 26, 2018 12:42 IST
Kanya Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Kanya Varshik Rashifal 2019

कन्या (Virgo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: कन्या(Virgo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास होगा। इस साल अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियों पर आप इस साल चढ़ सकते हैं। दरअसल आपकी राशि के स्वामी वर्ष 2019 के आरंभ में आपकी राशि से तीसरे स्थान में गुरु के साथ युति बनाए हुए हैं जो कि यह संकेत कर रहे हैं कि आपमें इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। जिससे आपका पराक्रम भी अच्छा रहेगा। इसी कारण आप सफलता भी प्राप्त करेंगें।

हालांकि एस्ट्रयोगी वार्षिक राशिफल 2019 में आपके लिये यह भी संकेत कर रहे हैं कि आपकी कामयाबी के साथ-साथ आपसे ईर्ष्या रखने वाले, आपके विरोधियों की संख्या भी बढ़ सकती है। राशि स्वामी डिग्री अनुसार इस समय थोड़े कमजोर हैं जिससे हो सकता है आपको निर्णय लेने में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़े। घर के बड़े बुजूर्गों, अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

कुल मिलाकर देख रहे हैं कि वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष आपके लिये सफलता तो लेकर आयेगा लेकिन साथ ही समय समय पर आपके लिये चुनौतियां भी लेकर आयेगा। वर्ष की एंडिंग हो सकता है आपके लिये आपकी अपेक्षानुसार हो फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है जो आपको मिला है जो आपने हासिल किया है उस पर नज़र डालेंगें तो आपको निराश होने की कोई वज़ह भी नहीं मिलेगी।

Kanya Varshik Rashifal 2019

Kanya Varshik Rashifal 2019

कन्या राशि वालो का साल 2019 में करियर

करियर के मामले में कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2019 बहुत ही फेबरेबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अप्रतिम लाभ मिल सकते हैं। नये साल की शुरुआत में ही आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो अच्छी सैलरी के साथ पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं। प्रिटिंग और कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को साल के अंत तक अच्छा लाभ होगा।

Kanya Varshik Rashifal 2019

Kanya Varshik Rashifal 2019

कन्या राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
इस साल आर्थिक रूप से अपनी बढ़ोतरी के लिये आप यात्राओं के दौरे पर रहेंगे। स्थिति आपके फेवर में रहेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेंगे। भविष्य में उनसे काफी लाभ मिलेगा। अपने कारोबार के लिये किसी बड़े आदमी से फंडिंग मिल सकती है। इस साल अपनी सेविंग बढ़ाने में भी आप सफल रहेंगे। आपको किसी अचल संपत्ति से फायदा मिल सकता है। आपका जीवनसाथी भी बिजनेस में आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है।     कुल मिलाकर नया साल आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही मजबूत रहने वाला है।

Kanya Varshik Rashifal 2019

Kanya Varshik Rashifal 2019

कन्या राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
इस साल आपको जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पलों को जीने का मौका मिलेगा। आपकी यादों के पन्नों में कुछ ओर पन्ने भी जुड़ सकते हैं। आप साथ में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आप पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करेंगे। जो लोग नये-नये शादी के बंधन में बंधे हैं, वो इस नये साल में एक-दूसरे को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ता रहेगा। कुल मिलाकर नया साल दाम्पत्य संबंध के लिहाज से खुशनुमा रहने वाला है।

Kanya Varshik Rashifal 2019

Kanya Varshik Rashifal 2019

 कन्या राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
इस साल मार्च के बाद आपके अंदर नया जोश और उत्साह बना रहेगा। खाने का रूटीन फॉलो करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही मानिसक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर सेहत के साथ आपका काम भी सरलतापूर्वक पूरा होगा। नींद पूरी होने के कारण आपको थकान महसूस नहीं होगी । छोटे बच्चों की सेहत भी ठीक रहेगी। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं, तो अच्छे और नियमित खान-पान से आपका बी.पी कंट्रोल में रहेगा। आपको राहत महसूस होगी।

Kanya Varshik Rashifal 2019

Kanya Varshik Rashifal 2019

कन्या राशि वालो की साल 2019 में शिक्षा
वर्ष 2019 शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको पढ़ाई करते-करते आय के साधन भी मिलेंगे, जिससे आगे की पढ़ाई करना आपके लिये आसान हो जायेगा। सितम्बर के महीने में आपको अपने अध्यन के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपकी तरक्की सम्भव है। जो छात्र एस.एस.सी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये साल खुशखबरी देने वाला है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे और आपको पढ़ाई में पूरा सपोर्ट करेंगे। बेहतर परिणाम के लिये टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे।  

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement