Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Vrishchik Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृश्चिक राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

श्चिक(Scorpio) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: वृश्चिक(Scorpio) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) खुशियां लेकर आ रहा है। 2019 में आप कुछ नया सीखेगें और कुछ नया करेंगें भी ऐसे योग इस वर्ष की शुरुआत में ग्रह आपके लिए बना रहे हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 26, 2018 14:21 IST
Vrishchik Varshik Rashifal 2019: - India TV Hindi
Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक(Scorpio) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: वृश्चिक(Scorpio) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) खुशियां लेकर आ रहा है। 2019 में आप कुछ नया सीखेगें और कुछ नया करेंगें भी ऐसे योग इस वर्ष की शुरुआत में ग्रह आपके लिए बना रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि साल की शुरुआत में आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं।

स्वयं वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं जिसके संकेत हैं कि आप अपनी संचार कुशलता, अपनी बुद्धिमता, अपने विवेक से समाज में एक नया स्थान हासिल करेंगें। प्रसिद्धि प्राप्त करेंगें। हालांकि एस्ट्रोयोगी यह भी देख रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को 2019 में अहंकार की भावना से बचना चाहिए पंचम मंगल आपको अंहकारी, अति आत्मविश्वासी बना सकते हैं। सचेत रहें। धैर्य, संयम व विवेक के बूते हर क्षेत्र में विजय प्राप्त की जा सकती है।

अगस्त माह के दूसरे सप्ताह के मध्य में बृहस्पति मार्गी आपकी ही राशि में मार्गी होंगे। यह आपके लिये अनुकूल समय के संकेत कर रहे हैं। विशेषकर विद्यार्थियों के लिये सौभाग्यशाली समय रह सकता है। प्रोफेशनल कोर्स करने के इच्छुक जातकों को मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रवृति की अपेक्षा रखने वाले जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर माह के उतर्राध में शनि भी मार्गी हो जायेंगें। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि आपके लिए इस साल की एंडिंग थोड़ी संघर्षमयी रह सकती है लेकिन अपनों के साथ से उनके सहयोग से आप इसे हैप्पी एंडिंग बना सकते हैं।

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में करियर  

करियर के मामले में इस साल आपको कई सुनहरे मौके मिलेंगे | आपकी मेहनत रंग लायेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है | अगर किसी बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस साल अपने बड़ों की मदद से आप निवेश कर सकते हैं | समय आपके अनुकूल है, आपको सफलता अवश्य मिलेगी | ब्यूटीपार्लर और इंपोर्ट-एक्स्पोर्ट का काम करने वाले लोगों के लिए वर्ष 2019 अधिक फायदेमंद हो सकता है | आपको कोई उच्च पद मिलने की संभावना है |

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद होगा। इस साल पैसे कमाने और सेविंग बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल भी जरूर होंगे। आपको किसी इंवेस्टमेंट से अच्छा फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के लिये कोई अच्छी डील आपको मिल सकती है। लेकिन ध्यान रहे इस साल किसी को उधार या कर्ज देते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है | कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। हालांकि अंतिम परिणाम के रूप में वर्ष 2019 आर्थिक पक्ष के मामलों में अच्छा रहेगा |

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
इस साल आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे | पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आप अपने पार्टनर को किसी हील स्टेशन पर घूमाने भी ले जा सकते हैं | आप दोनों की अंडरस्टेंडिंग अच्छी होगी। पार्टनर के व्यवहार में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे। आप दोनों फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं | कोई नजदीकी रिश्तेदार आपके नये संबंध स्थापित करने में मदद कर सकता है। जो लोग प्रेम-विवाह करना चाहते हैं, वो इस साल सही मौका देखकर अपने परिवार से भी बात कर सकते हैं। आपको सफलता मिलने के पूरे चांस हैं।

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। इस साल कामकाज में व्यस्तता दूर होने से आपके शरीर को राहत मिलेगी। आप एक बार फिर से अपनी स्पोर्टस एक्टिविटी भी शुरू कर सकते हैं। अधिक मसालेदार चीज़ें खाने से आपको एसिडीटी की परेशानी हो सकती है। अतः जो भी खाएं, लिमिट में रहकर ही खाएं और समय-समय पर पानी पीते रहें। बाकी सेहत के मामले में सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी सुस्ती दूर होगी और आपको एक नई ऊर्जा मिलेगी।

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

Vrishchik Varshik Rashifal 2019:

वृश्चिक राशि वालो की साल 2019 में शिक्षा
साल 2019 विद्यार्थियों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है, ख़ासकर उन लोगों के लिए जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं | इस दौरान शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी | मेडिकल कम्प्टीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। वहीं जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हैं, वो चिंता छोड़ दें। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिये भी ये साल अच्छा रहने वाला है। बारहवीं के बाद कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है |  

Singh varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए सिंह राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Tula Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए तुला राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Kanya Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कन्या राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement