Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Dhanu Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए धनु राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

धनु (Sagittarius) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: धनु (Sagittarius) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019)  संघर्ष वाला पड़ेगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 26, 2018 14:18 IST
Dhanu Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Dhanu Varshik Rashifal 2019

धनु (Sagittarius) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: धनु (Sagittarius) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019)  संघर्ष वाला पड़ेगा। अल्पावधि में बड़े लाभ की कामना न ही करें तो बेहतर है इस वर्ष आपको शॉर्ट कट अपनाने की बजाय सुनियोजित तरीके से पूरी सिद्दत के साथ मेहनत करने पर ही कामयाबी मिलेगी। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें स्थान पर हैं और बुध के साथ विचरण कर रहे हैं। वहीं आपकी राशि में सूर्य व शनि की युति है।

आपकी राशि से सुख भाव में मंगल बैठे हैं जो कि आपको संकेत कर रहे हैं कि किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोयें। क्रोध व आवेश में लिये गये फैसले हमेशा निराशाजनक परिणाम लेकर आते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी इस वर्ष आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। जो अविवाहित जातक इस वर्ष विवाह की कामना रखते हैं, या फिर अपनी लाइफ में किसी खास के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिये यह वर्ष शुभ रहेगा। हालांकि जैसे जैसे वर्ष का समय आगे बढ़ेगा वैसे वैसे आपकी लाइफ में भी उतार चढ़ाव आपको देखने को मिलेंगें।

Dhanu Varshik Rashifal 2019

Dhanu Varshik Rashifal 2019

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में करियर

करियर के मामले में आप हर कॉम्पीटिशन से पार पा लेंगे। प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। नयी तकनीक और नये आइडिया के साथ काम करने पर आपको लाभ ही लाभ मिलेंगे। इस साल कोई छोटा निवेश भी आपके करियर को बड़ा बूस्ट दे सकता है। कारोबार में पिता के सहयोग से आपको फायदा होगा। आपकी जिंदगी में कई सारे सकारात्मक बदलाव होंगे। जून के बाद नौकरीपेशा लोगों के लिये समय काफी बेहतरीन रहेगा। आपको पैसे कमाने के नये जरिये मिलेंगे। समझदारी से लिये फैसलों से आपकी तरक्की होगी। 

Dhanu Varshik Rashifal 2019

Dhanu Varshik Rashifal 2019

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
वर्ष 2019 में आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। महिलाओं के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन या कोई संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिल सकती है। आप किसी ज्वैलरी में भी पैसा लगा सकते हैं। जिन लोगों ने बच्चों की पढ़ाई के लिये लोन लिया था, इस साल वो भी चुकता हो जायेगा। कुल मिलाके इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

Dhanu Varshik Rashifal 2019

Dhanu Varshik Rashifal 2019

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
दाम्पत्य संबंध के मामले में आपके लिए ये साल फेवरेबल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा रोमांटिक समय बितायेंगे। अगर किसी काम की वजह से आप अपने पार्टनर से दूर रह रहें हैं, तो भी संचार के साधनों की मदद से लगातार आप अपने पार्टनर के कॉन्टैक्ट में रहेंगे। आप अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई ख़ास इंसान आ सकता है। आपके बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आपका लव प्रपोजल एक्सेप्ट हो सकता है। अतः प्यार के मामले में आपका ये साल बड़ा ही अच्छा रहने वाला है।     

Dhanu Varshik Rashifal 2019

Dhanu Varshik Rashifal 2019

वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
सेहत के मामले में ये साल आपके लिए उत्तम रहेगा। आपको पेट संबधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप थोड़ा वेट गेन कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। आपकी आंखों की रोशनी अच्छी रहेगी। फल-फ्रूट खाने से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आपकी सेहत साल भर अच्छी ही रहेगी । बड़े-बुजुर्गों की सेहत भी ठीक बनी रहेगी। समय-समय पर डॉक्टर से मिलकर अपनी सेहत की रिपोर्ट ले सकते हैं। इससे आगे भी खुद को फिट रखने में आपको मदद मिलेगी।   

Dhanu Varshik Rashifal 2019

Dhanu Varshik Rashifal 2019

वृश्चिक राशि वालो की साल 2019 में शिक्षा
आपको इस साल कोई बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साल की शुरुआत में आपका ध्यान  अपने लक्ष्य को पाने में रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। आप अपने प्रदर्शन से टीचर्स को खुश कर देंगे। आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। मैकिनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कॉलेज प्लेसमेंट में जॉब के लिये आपका नंबर आ सकता है। कुल मिलाकर साल 2019 शिक्षा के मामले में आपके लिये बढ़िया रहेगा।

Vrishchik Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए तुला राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement