Friday, March 29, 2024
Advertisement

Tula Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए तुला राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

तुला(Libra) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: तुला(Libra) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) मिलाजुला परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 26, 2018 13:14 IST
Tula Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Tula Varshik Rashifal 2019

तुला(Libra) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: तुला(Libra) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) मिलाजुला परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं साथ ही चंद्रमा भी राशि स्वामी के साथ युति कर रहे हैं। इस वर्ष आपको थोड़ा सतर्क रहना होगी आप पर आरोप भी लगाए जा सकते हैं। मंगल की अष्टम दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जो कि आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आ सकती है।

कुल मिलाकर यह साल सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ भी उत्साहजनक होने के आसार हैं। नया घर, नई गाड़ी लेने की योजना है तो इसे पूरा कर सकते हैं। दरअसल इस समय बृहस्पति पुन: आपकी राशि से पराक्रम भाव में शनि के साथ आ जायेंगें। जो कि आपके लिये साल 2019 की हैप्पी एंडिंग के संकेत कर रहे हैं। एस्ट्रोयोगी राशिफल 2019 के अनुसार आपको सलाह देते हैं कि इस साल धन खर्च करने के मामले में, निवेश के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लें तो सब कुछ अच्छा रहेगा।

Tula Varshik Rashifal 2019

Tula Varshik Rashifal 2019

तुला राशि वालो का साल 2019 में करियर

इस साल करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको लगातार मेहनत करने की जरूरत है। आपको आगे बढ़ने के लिये नए मौके भी मिल सकते हैं। पदोन्नति के रूप में आपको मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन सैलरी आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पायेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी अधिकारी से सहयोग मांग सकते हैं। सफलता मिलने पर ज्यादा खुश होने के बजाय आगे भी मेहनत जारी रखें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी विवाद की वजह से कार्यस्थल का माहौल ख़राब हो सकता है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

Tula Varshik Rashifal 2019

Tula Varshik Rashifal 2019

तुला राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। लेन-देन सोच-समझकर करने से लाभ होगा। नये साल में आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। बेहतर होगा खर्चों पर लगाम लगाएं। बाद में आपको परेशानी हो सकती है। बच्चों की हाईअर एजुकेशन पर पैसा खर्च हो सकता है। मदद के लिये किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। सारी चीज़ें अच्छे से देखकर ही फाइनल करें।  

Tula Varshik Rashifal 2019

Tula Varshik Rashifal 2019

तुला राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
आपको इस साल प्यार के मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएँ की जरूरत नहीं है। जो भी होगा, उसका आखिरी परिणाम आपके अनुरूप ही होगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीताने को मिलेगा। आपके रिश्तों में मिठास आएगी। पार्टनर को कोई गिफ़्ट देकर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। साल के आखिरी में लव लाइफ के लिए समय और बेहतर हो जाएगा। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको संतान सुख भी मिल सकता है।    

Tula Varshik Rashifal 2019

Tula Varshik Rashifal 2019

तुला राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
इस नये साल में आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये कुछ संकल्प लेने की जरूरत है। आपको अपनी खानपान की आदतों में कुछ बदलना करना चाहिए। सेहत को फिट रखने के लिये तेल-मसालों और बाहर के भोजन से आपको परहेज करना चाहिए। लापरवाही से आपकी पेट संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। कोई पुरानी बीमारी आपका मूड खराब कर सकती है। धूप में बाहर जाते समय आपको चश्मा लगाकर जाना चाहिए। गर्मीयों के मौसम में आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है। काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है।

Tula Varshik Rashifal 2019

Tula Varshik Rashifal 2019

तुला राशि वालो की साल 2019 में शिक्षा
छात्रों के लिए ये नया साल फलदायी सिद्ध हो सकता है। पिछले साल में दी गई किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।  धैर्य से काम लेने पर शिक्षा संबंधी आपकी सभी परेशानियां अपने आप दूर हो जायेंगी। अगर आप दूसरे शहर में जाकर पढ़ने का मन बना रहे हैं, तो इस वर्ष आपकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको परिवार से पूरा सहयोग मिल सकता है।

Singh varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए सिंह राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Kanya Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कन्या राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Kark Varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कर्क राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement