Friday, April 26, 2024
Advertisement

Makar Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मकर राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

मकर (Capricorn) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) मिला जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 26, 2018 17:58 IST
Makar Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Makar Varshik Rashifal 2019

मकर (Capricorn) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: मकर (Capricorn)  राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019)   मिला जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं। इस साल आपको लाइफ में सक्सेस पाने के लिये एफर्ट थोड़े ज्यादा करने पड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत के बूते आप कामयाबी पा सकते हैं।

जो जातक नये साल में दुनिया की सैर करना चाहते हैं, विदेश में कामकाज को बढ़ाना चाहते हैं, विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिये यह साल काफी कमाल कहा जा सकता है। इस वर्ष आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन बैटर बनाए रखने के लिये फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता होगी। आपकी राशि से तीसरे स्थान में मंगल बैठे हुए हैं जो कि आपके पराक्रम को, आपकी हिम्मत को, आपकी ऊर्जा को काफी अच्छा रखेंगें। हालांकि परिजनों से संबंधों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं विशेषकर भाई बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

Makar Varshik Rashifal 2019

Makar Varshik Rashifal 2019

मकर राशि वालो का साल 2019 में करियर

करियर के मामले में साल के शुरुआती समय में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा के साथ ही बिजनेस कर रहे लोगों को किसी तरह की जल्दबाजी करने या रिस्क लेने से बचना चाहिए। साथ ही कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद से भी दूर रहने की कोशिश करें, आपके लिये अच्छा रहेगा। साल के मध्य तक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। किसी की मदद से आप आगे बढ़ सकते हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट धीमी गति के साथ पूरा हो सकता है।   

Makar Varshik Rashifal 2019

Makar Varshik Rashifal 2019

मकर राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
अपनी इनकम में बढ़ोतरी के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आप कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। आर्थिक रूप से माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर लिये फैसलों से ही लाभ मिलेंगे। कोई भी इंवेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों के साथ बैठकर प्लानिंग जरूर कर लें। कोई नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी के लिये प्लान टाल दें। सैलरी में बढ़ोतरी के लिये अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिये आपको लॉन लेना पड़ सकता है।

Makar Varshik Rashifal 2019

Makar Varshik Rashifal 2019

मकर राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
वैवाहिक जीवन और प्रेम-संबंध, दोनों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहने वाला है। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है, लेकिन बशर्ते आपको अपने गुस्से पर काबू पाना होगा। गुस्सा और लापरवाही आपके रिश्ते में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की पूरी बात सुने बगैर रिएक्ट करने से बचना चाहिए। मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है। हर पल में प्यार ढूंढने की कोशिश करें और अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, सब अच्छा होगा।

Makar Varshik Rashifal 2019

Makar Varshik Rashifal 2019

मकर राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
सेहत के मामले में आपको इस साल थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको नसों और हड्डियों से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। आपको रेग्युलर एक्सरसाइज करने की जरूरत है, लेकिन ध्यान रहे, जो भी करे, डॉक्टर की सलाह से ही करें। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने वालों को आँखों संबंधी परेशानी हो सकती है। काम के बीच में थोड़ी देर अपनी आंखे बंद करके बैठने से और आंखों पर पानी मारने से आपको राहत महसूस होगी। इस साल आपको अपने साथ ही अपने पिता की सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

Makar Varshik Rashifal 2019

Makar Varshik Rashifal 2019

मकर राशि वालो की साल 2019 में शिक्षा
नए साल में पढ़ाई-लिखाई के मामले में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप किसी प्रोजेक्ट पर रिसर्च के लिए शॉर्ट ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इंजिनीयरिंग की परीक्षाओं के लिये तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। साल के बीच में आपको ऐसा लग सकता है, कि आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है, तो आपको बता दूं कि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। कठिन समय जल्द ही दूर हो जायेगा और अंत में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।  

Dhanu Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए धनु राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Kark Varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कर्क राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Kanya Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कन्या राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement