Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Meen Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मीन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

मीन (Pisces) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: मीन (Pisces) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) आपके भाग्योदय की ओर ईशारा कर रहा है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 27, 2018 13:49 IST
Meen Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Meen Varshik Rashifal 2019

मीन (Pisces) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: मीन (Pisces)  राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) आपके भाग्योदय की ओर ईशारा कर रहा है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इतना ही नहीं भाग्य में गुरु के साथ बुध का होना भी आपके लिये अपने परिजनों की सलाह से सफलता मिलने के योग बना रहा है। अपने बच्चों के सुझाव भी नज़रदांज न करें लाभकारी हो सकते हैं। आपकी राशि में इस समय मंगल का विराजमान होना आपकी लाइफ में मांगलिक कार्यों के आयोजन की उम्मीद भी इस वर्ष जाता रहा है।

कुल मिलाकर एस्ट्रोयोगी वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार आपका यह साल बहुत ही शानदार देख रहे हैं। हालांकि समय के साथ-साथ ग्रहों की चाल में होने वाले बदलावों का भी असर आपकी राशि पर होगा। कुछ प्रमुख परिवर्तन नये साल में आपको कुछ इस कदर प्रभावित करने वाले हैं।

Meen Varshik Rashifal 2019

Meen Varshik Rashifal 2019

मीन राशि के जातकों का साल 2019 में करियर

मीन राशि वालों इस साल करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है | शुरुआत के महीने आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं | इस दौरान सफलता आपके कदम चूमेगी | कार्यस्थल पर सीनियर्स में आपका कद ऊंचा होगा। आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। जूनियर आपके काम से प्रभावित होंगे | आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी | करियर की बेहतरी के लिए आपको अपने गुरु का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर साल 2019 आपके करियर के लिये अच्छा रहने वाला है।

Meen Varshik Rashifal 2019

Meen Varshik Rashifal 2019

मीन राशि के जातकों का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति के मामले में पूरे साल आपको पैसों से संबंधित लाभ मिलता रहेगा | नया रोजगार मिलने से आपकी बहुत-सी आर्थिक समस्याओं अपने आप दूर हो जायेगी | आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी | नए साल में आपके सगे-संबंधी भी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे | जीवनसाथी की सलाह से आपको फायदा मिल सकता है | बिजनेसमैन को इस साल बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को एक बूस्ट मिलेगा। अतः कुला मिलाके आपके साथ सब बढ़िया रहेगा।

Meen Varshik Rashifal 2019

Meen Varshik Rashifal 2019

मीन राशि के जातकों का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
साल 2019 में आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी | आप एक-दूसरे के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे | घर में नए सदस्य के आने से वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ सकती हैं | कॉलेज में किसी से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं, परिवार में उनकी शादी की बात चल सकती है। साल के अंत तक आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है। परिवार में भी खुशियां बनी रहेंगी।  

Meen Varshik Rashifal 2019

Meen Varshik Rashifal 2019

 
मीन राशि के जातकों का साल 2019 में स्वास्थ्य  
मीन राशि वालों आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल इस साल जरूर निकल जायेगा | साल के कुछ महीने बीतते ही आप एकदम फिट महसूस करेंगे। आपका काम तेजी के साथ पूरा होगा | आपको क्रोनिकल डिसीज़ से छुटकारा मिल सकता है। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने खाने-पीने पर ध्यान बनाये रखना चाहिए। कामकाज की   व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल न भूलें। साथ ही समय निकालकर आराम भी जरूर करें। आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा |

{Meen Varshik Rashifal 2019

Meen Varshik Rashifal 2019

मीन राशि के जातकों की साल 2019 में शिक्षा  
साल की शुरुआत में ही छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। वेब डिजाईनिंग और लॉ के छात्रों को विशेष सफलता हासिल होगी। आपकी याददाश्त बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने आई क्यू लेवल से सामने वालों को प्रभावित कर सकते हैं। पढ़ाई के दौरान ही आपको जॉब का कोई अच्छा प्रपोजल भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब हैं, बस समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। 

Kumbh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कुंभ राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Makar Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मकर राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Vrishchik Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृश्चिक राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Dhanu Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए धनु राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement