Friday, March 29, 2024
Advertisement

Singh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए सिंह राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

सिंह(Leo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: सिंह (Leo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे जिन्हें अमलीजामा भी आप पहना सकते हैं। जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है तो उसके रास्ते में बाधाएं भी आती हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 26, 2018 12:43 IST
Singh Varshik Rashifal 2019- India TV Hindi
Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह(Leo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: सिंह (Leo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे जिन्हें अमलीजामा भी आप पहना सकते हैं। जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है तो उसके रास्ते में बाधाएं भी आती हैं।

कुछ हटकर करने का प्रयास करता है तो कई बार उसके अपने भी अवरोध बनकर उसके सामने खड़े हो जाते हैं। सिंह जातकों को भी इस वर्ष इन तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान रहेंगें जो कि शनि के साथ युति बना रहें हैं। हालांकि तमाम अवरोधों के पश्चात आप किसी खास, किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं। (Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ? )

वर्ष 2019 के अंतिम माह यानि दिसंबर में 14 दिसंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर पुन: पंचम भाव में शनि के साथ आ जायेंगें जो कि जाते-जाते आपके लिये सफलता के नये मार्ग प्रशस्त करेंगें। कुल मिलाकर एस्ट्रोयोगी सिहं राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 बहुत ही बढ़िया रहने की संभावना जता रहे हैं। हमारी कामना है कि आप सफलता की नये आयाम इस साल कायम करें। (Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ? )

Singh Varshik Rashifal 2019

Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह राशि वालो का साल 2019 में करियर

वर्ष 2019 सिंह राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पद का ख़्याल रखने की जरूरत है। खासकर कि अगर आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर किसी सामाजिक संस्थान से जुड़े हैं, तो इस वर्ष फरवरी के महीने में आपको कोई भी ऐसा ब्यान देने से बचना चाहिए, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। इस साल काम के सिलसिले में कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं, जिससे आपको थकान हो सकती है। आपकी परफॉर्मेंस में भी कुछ कमी आ सकती है। (Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य? )

Singh Varshik Rashifal 2019

Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह राशि वालो का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
सिंह राशि वालों मई तक आपकी जिंदगी में आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। मार्च और अप्रैल के महीनों में पैसों की तंगी हो सकती है। खर्च के मामले में इस साल आपके हाथ कुछ बंधे रहेंगे। बिजनेस यात्राओं से भी कुछ खास लाभ नहीं मिल पायेगा। हालांकि मई के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत हद तक संभल जायेगी। आय बढ़ने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। अगर आप मेहनत करते रहेंगे, तो चिंता की बात नहीं है। आपको पॉजिटिव रिजल्ट जरूर मिलेंगे। कुल मिलाके उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

Singh Varshik Rashifal 2019

Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
इस साल आपकी लव लाइफ में कुछ मतभेद हो सकते हैं। जून महीने के दौरान आपकी पारिवारिक सुख-शांति को किसी की नजर लग सकती है। बेवजह किसी बात को लेकर आप दोनों में कहासुनी हो सकती है। बैठकर बातचीत करने से ही समस्या का हल निकल सकता है। हालाँकि अनबन की ये स्थिति ज़्यादा दिन तक नहीं रहने वाली है। सितम्बर तक आप दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जायेगा। कोई दोस्त आपके रिश्ते को सुलझाने में मदद कर सकता है। जीवनसाथी का सुख-सहयोग बना रहेगा।

Singh Varshik Rashifal 2019

Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह राशि वालो का साल 2019 में स्वास्थ्य
सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अपनी क्षमता से ज़्यादा काम करना भी आपकी ख़राब सेहत का कारण बन सकता है। आप खुद को थकान से भरा महसूस करेंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है| आपको सिरदर्द के साथ ही कभी-कभी बुखार की शिकायत भी हो सकती है। बदलते मौसम में आपको अपना खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको अपने गले के आस-पास के हिस्सों के प्रति भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको जुलाई के महीने में संतान की सेहत का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए।

Singh Varshik Rashifal 2019

Singh Varshik Rashifal 2019

सिंह राशि वालो का साल 2019 में शिक्षा
सिंह राशि वालों शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, खासकर कि जून के महीने में। छात्रों की साल की शुरुआत कुछ धीमी गति से होगी। आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है, जिससे आप लंबे समय तक पढ़ाई में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पायेंगे। अगर आप उच्च शिक्षा ले रहे हैं, तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आपको सतर्कता से काम लेना होगा। सरकारी विभागों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी निरन्तर प्रयास करने से ही सफलता मिल पायेगी।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement