Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

31 अगस्त राशिफल: शनिवार का दिन इन राशियों के सितारे होगे बुलंदी पर, वहीं इन लोगों के साथ होंगे शनिदेव

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 31, 2019 14:43 IST
Horoscope 31 august 2019- India TV Hindi
Horoscope 31 august 2019

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र है जो दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ आज सिद्धि योग भी है जो दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि इस योग में शुरू किया गया कार्य जरूर सिद्ध यानि सफल होता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशिनुसार शनिवार का दिन।

मेष राशि

शनिवार को अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर  साफ दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात साफ ढ़ंग से रखने में सफल होंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे।  

Ganesh Chaturthi 2019: घर पर इस तरह बनाएं गणपति की सुंदर मूर्ति, देखिए Videos

वृष राशि
आपको उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्त होगा। इस राशि के  नौकरी पेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लायेगी। आपको छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा।गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा|

Vastu Tips: दक्षिण की दिशा में पैर करके सोना क्यों है गलत? जानिए सोने की सही दिशा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement