Friday, April 19, 2024
Advertisement

6 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है मघा नक्षत्र, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

शनिवार के साथ ही मघा नक्षत्र में शुभ नामक योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: October 05, 2018 18:07 IST
Horoscope 6 october 2018- India TV Hindi
Horoscope 6 october 2018

धर्म डेस्क: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध है। इसके साथ ही शनिवार के साथ ही मघा नक्षत्र में शुभ नामक योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर हासिल होगी। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। (Navratri 2018: नवरात्रि में ऐसे करें कलश स्थापना, साथ ही जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे| आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश हो जायेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपना काम समय पर कर लेंगे। रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा|  आपकी सलाह किसी जरुरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। (Shani Pradosh Vrat 2018: शनि प्रदोष व्रत के दिन ऐसे करें राशिनुसार पूजा, होगी हर इच्छा पूरी)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement