Saturday, April 20, 2024
Advertisement

2 दिसंबर 2018 राशिफल: रविवार सुबह सूर्य कर रहा है इस खास नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

आज पूरा दिन पार करके देर रात 03 बजे तक हस्त नक्षत्र भी रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 03 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। आपको बता दूं कि इस योग में किए गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 01, 2018 20:16 IST
Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 16 दिसंबर को सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। साथ ही आज पूरा दिन पार करके देर रात 03 बजे तक हस्त नक्षत्र भी रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 03 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। आपको बता दूं कि इस योग में किए गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। इसके साथ ही सारे काम बनाने वाला  सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 06:31 से रात 03:00 बजे तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा  राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारी व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। 'ॐ' शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपका दिन शुभ रहेगा। (भूलकर भी न अपनाएं ये आदतें नहीं तो मां लक्ष्मी हमेशा के लिए हो जाएगी दूर )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी काम आपको फायदा होगा। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे। (भूलकर भी घर पर न रखें सूखे फूल, होगा आपका अनिष्ट)

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement