Friday, April 19, 2024
Advertisement

10 दिसंबर 2019 राशिफल: सिंह राशि वालों को लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

जिनकी अकाल मृत्यु हो जाती है या जो किसी दुर्घटना आदि में मारे जाते हैं, उन लोगों का इसी दिन श्राद्ध करने का विधान है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 10, 2019 9:54 IST
Daily horoscope 10 december 2019 - India TV Hindi
10 दिसंबर 2019 का राशिफल

10 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरु हो जायेगी। शाम 4 बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा। इस योग में किय गये सभी कार्यों में सफलता मिलती है। विशेषकर यात्रा करना, गृह प्रवेश करना, नवीन कार्य प्रारंभ करना या विवाह आदि करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज कृत्तिका नक्षत्र है। कृत्तिका नक्षत्र आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा | 

इसके अलावा इस दिन की सबसे महत्वपूर्ण बात – इसी दिन पिशाच मोचन श्राद्ध भी है। जिनकी अकाल मृत्यु हो जाती है या जो किसी दुर्घटना आदि में मारे जाते हैं, आज के दिन उन लोगों का श्राद्ध करने का विधान है। तो आज के दिन कौन-से खास उपाय करके आप अपने पितरों को खुश कर सकते हैं, अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं, जीवन में तरक्की सुनिश्चित कर सकते हैं आज हम इस सब की बताएंगे।

Vastu Tips: घर पर कभी न रखें सूखे फूल, बनेगा वास्तु दोष का कारण

मेष – राशिवालों आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे | शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है | कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं | आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे | सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं | दोस्तों के साथ समय बीत सकता  है | कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं | कोई महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है | हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे|

वृष – राशिवालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | अपनी काबिलियत से सभी काम को आप  सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे | आप सेहतमंद बने रहेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा | नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी | आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी | आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे | उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा | आपका  कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे | शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, रिश्ते मधुर होंगे | 

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की सुरक्षा कैसे करें?

मिथुन – राशिवालों आज आपका दिन शानदार रहेगा | रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा | शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा | लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा | आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है | परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे | इसमें आप सफल भी होंगे | गणेश जी की आरती करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे | 

कर्क – राशिवालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है | परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा | अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का जा सकते हैं | आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए | लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा | सोसाइटी में किसी से आपकी अनबन होने की संभावना है | आपको वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए | कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी |  

Beauty Tips: चेहरे पर मुंहासों के दाग से हैं परेशान, करिए ये उपाय

सिंह – राशिवालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आप इसमें सफल भी हो सकते हैं | कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है | आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी | आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आपका पैसा कहीं अटक सकता है | करियर के कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकता है | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा | 

कन्या – राशिवालों आज आपका दिन शानदार रहेगा | रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी | कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे | आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे | ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे | आप कोई नई योजना बनायेंगे | आप इसमें सफल भी होंगे | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा | 

Vastu Tips: टूटा हुआ आइना घर में लाता है नेगेटिव ऊर्जा

तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे | आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं | आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा | आज कुछ लोगों की नज़र आप पर हो सकती है | कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा 

वृश्चिक – राशिवालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है | आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी | आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं | जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं | कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए | छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा | उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा | माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है | मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे | 

धनु – राशिवालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे | ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे | अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा | आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा | लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे | बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा | अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे | 

मकर – राशिवालों आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान सकते हैं | आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए | आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है | इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं | आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे | किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए | किसी बात को लेकर आप कन्फ्यूज हो सकते हैं | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा | 

कुंभ – राशिवालों आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा | जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है |समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा | आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी | पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | किसी धार्मिक आयोजन में जाने का आपको अवसर मिलेगा | करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी | 

मीन – राशिवालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है | आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है | आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है | करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं | आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है | आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा | हनुमान जी को बूंदी का भोग लगायें, धन में बढ़ोतरी होगी | 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement