Saturday, April 27, 2024
Advertisement

राशिफल 10 अगस्त: एकादशी के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

शनिवार को एकादशी के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेहगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 10, 2019 10:40 IST

horoscope 10 august 2019 ekadashi

horoscope 10 august 2019 ekadashi

कुंभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो  जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा। किसी बुजुर्ग महिला को भोजन करायें, समन अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक के काम से जुड़े हैं, आज उनके काम में बड़ा बूस्ट आ सकता है। इंजिनियरिंग की जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी | सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र अपना कोचिंग इंस्टीट्यूट चेंज कर सकते हैं। आज अपने किसी पुराने मित्र के साथ घूमने भी जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपका करियर अच्छा रहेगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement