Saturday, April 20, 2024
Advertisement

6 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को लग रहा है अशुभ योग, इन 5 राशि के जातक दूसरों के मामले से रहें दूर तो होगा अच्छा

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि व शुक्रवार का दिन है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 06, 2019 10:22 IST

aaj ka rashifal 6 september 2019

aaj ka rashifal 6 september 2019

सिंह राशि
आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। काफी दिनों से फंसा  पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला  आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी।आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही दान करें, आपके  साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे।ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं,उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।  आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा| मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement