Friday, March 29, 2024
Advertisement

8 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है अशुभ योग, इन 6 राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा सकंट

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र में शूल नामक अशुभ योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए  बुरा साबित हो सकता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 07, 2018 20:00 IST

Horoscope 8 December 2018

Horoscope 8 December 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई फैसला तुरंत न करें, आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अचानक कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। दूसरों के साथ विवाद का कोई मामला उलझ सकता है। आज किसी की भी आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कन्या राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी के सहयोग से खुशी मिलेगी। माता-पिता बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात आपको काम में कुछ फायदे दिला सकती है। बिजनेस में नई शुरुआत हो सकती है। दूसरे के मन की बात जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement