Friday, April 19, 2024
Advertisement

27 नंवबर राशिफल: वृष राशि के जातकों को हो सकती है आर्थिक तंगी, जानें अन्य राशियों का हाल

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी |

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 26, 2019 18:37 IST
Horoscope 27 november 2019- India TV Hindi
Horoscope 27 november 2019

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही बुधवार से छः दिनों की भैरव षटरात्र प्रारंभ हो रहे है। जिसमें भैरव जी की पूजा का विधान है| भैरव षटरात्र 2 दिसम्बर, दिन सोमवार को समाप्त हो जायेंगे। ये मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाए जाते है। .इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 21 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इस योग के दौरान किए गये कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है। सुकर्मा योग में किये गये कार्य सदैव शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर सुकर्मा योग में नई नौकरी ज्वॉइन करना बड़ा ही शुभ होता है। जानें आचार् इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठिक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप विदेश में किसी स्नेही स्वजन से मिलने जा सकते हैं। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। समारोह का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का 21 बार जप करें, घर से कलेश दूर होंगे।

Vastu Tips: पश्चिम दिशा में शौचालय बनवाना घर में लाता है डिप्रेशन 

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है। आज पड़ोसीयों के साथ मिलकर कोई सामाजिक समारोह भी करवा सकते हैं। लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। माता पिता के आशिर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। मछलियों को आंटे की गोलियां बना के खिलाएं। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। 

Vastu Tips: धन की हानि से बचना चाहते हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा में ना बनवाएं शौचालय

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement