Friday, April 19, 2024
Advertisement

17 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों का दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 17, 2019 20:23 IST
horoscope- India TV Hindi
राशिफल

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पंचमी तिथि 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज फिर से बता दूं कि कल सूर्य की वृश्चिक संक्रांति थी और आज उसका पुण्य काल सूर्योदय से लेकर दोपहर तक के बीच होगा। किसी भी संक्रांति के पुण्य काल का बहुत महत्व होता है। पुण्य काल के दौरान स्नान-दान, दीपदान और वस्त्र दान का बहुत ही महत्व होता है। जाने आचार्य इंदुप्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों और दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।


वृष राशि 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे हो सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। जल में लाल रंग का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। जरुरतमंद को भोजन करायें, लाभ के मौके प्राप्त होंगे।


तुला राशि 
आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि 
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, काम में सफलता मिलेगी।

धनु राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। गाय को हरी घास खिलाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।


मकर राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। गाय को हल्दी का टीका लगाएं, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी | ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है | कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है | लालरंग के फल गरीबों में बांटे, आपके साथ सब अच्छा होगा

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement