Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

राशिफल 10 जनवरी 2019: इस राशि के जातकों को हो सकता है भारी नुकसान, गणेश जी को भोग लगाना होगा शुभ

राशिफल 10 जनवरी 2019 : आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जाने कैसे बीतेगा आज आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 09, 2019 18:23 IST
10 january 2019 horoscope- India TV Hindi
10 january 2019 horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ आपका सामंजस्य बेहतर होगा| साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आपके पारिवारिक रिश्तों में भी नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। (9 जनवरी से शुरु हो रहे है पंचक, इन 5 दिनों में न करें ये काम )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, रूका हुआ धन वापस मिलेगा। (Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को, जानें सही तिथि एंव शुभ मुहूर्त )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement