Saturday, April 20, 2024
Advertisement

राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

राशिफल 11 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक और दोस्ती तथा विद्या में सहायक कुमार योग आज पूरा दिन रहेगा। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 10, 2019 23:57 IST
11 january 2019 horoscope- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 11 january 2019 horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक और दोस्ती तथा विद्या में सहायक कुमार योग आज पूरा दिन रहेगा। इसके अलावा आपको बता दें कि आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 42 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए- नए विचार आ सकते हैं। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। (11 जनवरी को सूर्य कर रहा है इस नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा। पुराने यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। (Lohri 2019: जानिए कब है लोहड़ी, साथ ही जानें आग जलाने का महत्व और पूजन मुहूर्त )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement