Thursday, April 18, 2024
Advertisement

राशिफल 9 फरवरी: आज पड़ रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12:26 तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। साथ ही आज शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि बड़ा ही शुभ संयोग है। शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनिदेव की उपासना करना बड़ा ही फलदायी होता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 08, 2019 14:52 IST
8 February- India TV Hindi
8 February

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12:26 तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। साथ ही आज शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि बड़ा ही शुभ संयोग है। शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनिदेव की उपासना करना बड़ा ही फलदायी होता है और वो भी तब, जब आज के दिन सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक सिद्ध योग, साथ ही आज शाम 05 बजकर 30 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आप दूसरों से अपनी पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। किसी खास काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। गणेश जी को फूल अर्पित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष राशि
आज शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। साथ ही डिनर के लिए उनके साथ लंच का प्लान करेंगे। इस राशि की महिलाएं कुछ नया पकवान बना सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी।

मिथुन राशि 
आज आपको किसी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। साथ ही कोई कम्पीटेटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझनें कम हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा फिट रहेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

कर्क राशि 
आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि 
आज माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए। सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको मुनाफा हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या राशि
आज व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से आपको लाभ होगा। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। कुछ अलग और नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि 
आज आपका मन किसी सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। करियर की दिशा से आप भटक सकते हैं। आपको अपना माइंड एक जगह लगाकर काम करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप सफल भी हो सकते हैं। बिजनेस में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

वृश्चिक राशि 
आज कोई मित्र आपसे घर पर मिलने अचानक आ सकता है। आपका कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। महिलाएं शौपिंग करने जा सकती है साथ ही उन्हें नए ड्रेसस के पैटर्न भी देखने को मिल सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि 
आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव फायदेमंद रहेगी। कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को लाभ होगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाए, आपके सभी काम बनेंगे।

मकर राशि 
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपको अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि 
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप आयात-निर्यात आदि के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पलों को जीने का मौका मिलेगा। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

मीन राशि
आप परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। किसी अधिकारी से आप सहयोग मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 21 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement