Thursday, April 25, 2024
Advertisement

8 फरवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका व्यवसाय और दाम्पत्य जीवन, इन राशि वालों को मिल सकती है नौकरी

आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि शास्त्रों में माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का बड़ा ही महत्व है। इस चतुर्थी को तिल चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी अथवा तिलकुन्द चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल और कुन्द के फूलों से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: February 07, 2019 14:04 IST
8 फरवरी- India TV Hindi
8 फरवरी

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि शास्त्रों में माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का बड़ा ही महत्व है। इस चतुर्थी को तिल चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी अथवा तिलकुन्द चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल और कुन्द के फूलों से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा कर सकता है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। 

वृष राशि

 आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। साथ ही कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। आपको कोई नया आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

 आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। इस राशि के महिलाओं को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि

 आज का दिन आपके मन माफिक नहीं रहेगा। आप किसी काम के लिए योजना बना सकते हैं। लेकिन योजना सफल होने की उम्मीद कम है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए गलतफ़हमी से बचना चाहिए। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट दें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। श्री गणेशाय नम:  मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

कन्या राशि

 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पार्टनर से आपके संबंध मजबूत होंगे। किसी काम में की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। 

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात को शेयर कर सकता है। साथ ही आप उसकी मदद करने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। साथ ही वे किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना हो सकती है। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही कोई पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। हालांकि दाम्पत्य संबंध मधुरता से भी भरपूर रहेगा। आपकी उलझनें कम होंगी। मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

धनु राशि

 आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा की प्लानिंग बनायेंगे। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के क्षेत्र में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। कान्हा जी को मिश्री अर्पित करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि

 आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। घर पर कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से वि शेष मार्गदर्शन मिल सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement