Friday, March 29, 2024
Advertisement

6 दिसंबर 2018 राशिफल: गुरुवार को एक साथ बन रहे है 4 योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन

Horoscope 6 December 2018: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और चतुर्दशी तिथि के अलावा 4 योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 05, 2018 19:31 IST
Horoscope 6 december 2018- India TV Hindi
Horoscope 6 december 2018

Horoscope 6 December 2018: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है, लेकिन चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:12 तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी जो कि कल दोपहर 12:50 तक रहेगी। अतः श्राद्ध की अमावस्या आज के दिन की जायेगी, जबकि अमावस्या पर स्नान-दान की प्रक्रिया कल के दिन की जायेगी। मार्गशीर्ष मास की इस अमावस्या का धार्मिक रूप से बड़ा ही महत्व है। इसके अलावा आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04:35 तक अनुराधा नक्षत्र और आज रात 09:37 तक सुकर्मा योग भी रहेगा। इसके अलावा आज यायीजयद योग दोपहर 12:12 से रात 04:35 तक रहेगा। वहीं सभी काम बनाने बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:34 से रात 04:35 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। (किस्मत वाली होती है ऐसे चिन्ह वाली लड़कियां, शादी के लिए तुरंत कहे 'हां' )

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सबसे पहले खुद के कार्यों को समाप्त करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जो भी काम शुरू करेंगे, वो निश्चित समय पर पूरा हो जाएगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ाएं, सुख समृद्धि मिलेगी। (आज रात चंद्रमा कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, इस राशियों के मन और उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा अधिक प्रभाव)

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा। इस राशि के छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पूरे दिन मेहनत से काम करेंगे, सफलता जरूर हासिल होगी। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement