Thursday, May 02, 2024
Advertisement

4 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, गणेश जी को चढाएं बूंदी का लड्डू

4 अगस्त 2018 राशिफल:  शनिवार को रवियोग होने के कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 03, 2018 17:58 IST
4th august 2018 saturday rashifal- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 4th august 2018 saturday rashifal

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आज कालाष्टमी है। दरअसल सप्तमी तिथि आज दोपहर 12:05 तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनायी जाती है।

शनिवार को रवियोग होने के कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि  

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं।आज आप अपने साथियों के साथ उदार रहेंगे। आज किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज सोचे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेगे। आज गणेश जी को बूंदी का लड्डू चढ़ाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे। (Nag Panchami 2018: जानिए सावन में कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि )

वृष राशि  
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज नौकरी में आपकी इन्क्रीमेंट होने के चांस हैं। आज किसी जरुरी काम में परिवार का साथ मिलेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। आज  आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  जरूरतमंद को भोजन कराएं, सब कुछ अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement