Thursday, March 28, 2024
Advertisement

राशिफल 3 जुलाई : बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा फायदे वाला, वहीं ये लोग रहें सावधान

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि बुधवार का दिन है। शाम 6 बजकर 36 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र चलेगा। इसके साथ ही धुव्र योग बन रहा है। जानें कैसा रहेगा आपका  दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 02, 2019 18:34 IST

Horoscope 3 july 2019

Horoscope 3 july 2019

तुला राशि
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है | परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन भी हो सकती है | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। लेकिन आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर भी मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए | आज घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। माँ लक्ष्मी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | इस राशि के लवमेट के
लिए आज का दिन शानदार रहेगा | आप लोग साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे | अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आज किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है | आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशियों भरा बीतेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement