Friday, April 19, 2024
Advertisement

2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

Rashifal 2 November 2018:  आज सुबह 09:46 पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रात 11 बजकर 59 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: November 01, 2018 19:20 IST

horoscope 2 November 2018

horoscope 2 November 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आज  ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको भारी डिस्काउंट भी मिल सकता है। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। मन की कोई बात मन में ही रह सकती है। सेहत से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है। दोस्तों से विवाद हो सकता है। आज भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है।  मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। फेस्टिव सीजन के लिए नए परदे खरीदेंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। ये यात्रा आपके लिये सुखद हो सकती है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं| आपको कोई पसंदीदा वस्तु मिल सकती है। आपके दिमाग में किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना आयेगी।  गौ माता के चरण स्पर्श करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement