Thursday, March 28, 2024
Advertisement

2 अगस्त 2018 राशिफल: बन रहा है गुरुवार को रवियोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

उत्तरापद नक्षत्र और रवियोग बनने के कारण हर राशि के जातरों की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों के जीवन में चमत्कार हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आफका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 01, 2018 18:22 IST
2nd august 2018 thursday rashifal- India TV Hindi
2nd august 2018 thursday rashifal

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज मरुस्थलीय इलाकों में और बंगाल में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जायेगा। आज दोपहर 01:13 से कल सुबह 09:15 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवियोग रहेगा। साथ ही आज गुरुवार का दिन, सुकर्मा योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आज दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

उत्तरापद नक्षत्र और रवियोग बनने के कारण हर राशि के जातको की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों के जीवन में चमत्कार हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आफका दिन। (अगस्त मासिक राशिफल 2018: जानिए किस राशि के जातकों के लिए खुशी और किसके लिए गम लाएगा ये माह )

मेष राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आपको तरक्की के कुछ नये मौके मिल सकते हैं। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिये हमेशा तैयार होंगे। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। आप कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।  गाय को गुड़ खिलाएं, सब ठीक रहेगा।

वृष राशि  
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको दूसरों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज  गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा। (गुरुवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ रवियोग, राशिनुसार करें ये काम तो होगी हर मुराद पूरी )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement