Friday, April 19, 2024
Advertisement

28 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर सूर्यदेव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई को रात 12 बजकर 08 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 28, 2019 6:47 IST
राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

नई दिल्ली: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर सूर्यदेव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई को रात 12 बजकर 08 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आपको बता दूं कि लगभग 15 दिनों के अंतराल पर सूर्यदेव के विभिन्न नक्षत्रों में इस गोचर से अन्य नक्षत्रों और नामाक्षर वाले लोगों पर सीधा-सीधा असर पड़ता है। अतः 11 मई तक सूर्यदेव के भरणी नक्षत्र में गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर क्या असर होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि - आज आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके सामने आयेंगे। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। अचानक आपको अच्छा खासा फायदा भी हो सकता है। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में खेलने जायेंगे। मंदिर में गुड़ दान करें, आपके सभी काम पूरे होंगे। 

वृष राशि - आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप तंदरुस्त बने रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम के लिए दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई नॉबल पढ़ने का मन बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

कर्क राशि - आज आप दोस्तों के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नया काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं। आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना कम रहेगी। विष्णु जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि - आज दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार आयेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर बनी रहेगी। आपको अच्छा फील होगा। आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग लोगों को समय पर दवाई लेनी चाहिए, आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।  आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन धैर्य रखने पर शाम तक सभी काम अच्छे से निपट जायेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। 

कन्या राशि - आज जीवनसाथी के साथ की गई धार्मिक यात्रा यादगार रहेगी। किस्मत का सहयोग मिलने से आपका कोई खास काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप एनर्जेटिक रहेंगे ।घर पर किसी करीबी मित्र के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल बन जायेगा। आप छोटी-सी पार्टी का आयोजन भीकर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरी तरह मदद मिलेगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। घर पर लाल फूल वाला पौधा लगाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। 

तुला राशि

तुला राशि

तुला राशि - आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। ऑफिस में आज आपको अपने काम की प्रशंसा के लिये मेहनत करने की जरूरत है।  इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम की प्राप्ति होगी। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। इस राशि के वेब डिजाईनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज छुट्टी का आनंद उठायेंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे। 

धनु राशि

धनु राशि

धनु राशि - आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आज आपको किसी अपने से ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। 

मकर राशि - आज कोई काम करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको रूके हुए कामों को पूरा करने के लिये किसी सहकर्मियों से मदद मिलने की उम्मीद है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।  

कुंभ राशि

कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। अगर आज आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो भगवान के आशीर्वाद से आपका इंटरव्यू जरूर सफल होगा। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जायेगा। आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार दे सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। किसी काम में पहले से जारी किसी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गायत्री मंत्र का जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।   

मीन राशि - आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। सोसाइटी में आज सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। आप कोई नया काम करने के बारे में भी सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंच का प्लान बनायेंगे। अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन मंगलमय होगा। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement