Thursday, April 25, 2024
Advertisement

26 अप्रैल राशिफल: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ साध्य योग, मेष से लेकर तुला राशि के लिए ऐसा रहेगा शुक्रवार का दिन

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग है। आपको बता दूं कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा और साध्य योग आज रात 01 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 25, 2019 15:03 IST

Horoscope 26 april

Horoscope 26 april

सिंह राशि
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे | परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है | कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे | इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए | सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

कन्या राशि
आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | इससे आपको फायदा होगा | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ  बढ़ेगी | आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | आपका फाइनेंशियल स्टेट्स मजबूत होगा | ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी | अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement