Friday, April 26, 2024
Advertisement

25 जुलाई राशिफल: गुरुवार को बन रहे है 3 दुर्लभ योग, आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इन लोगों के लिए आज का दिन होगा खास

श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरूवार का दिन है। साथ ही अश्विनी नक्षत्र के साथ कई योग लग रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 25, 2019 9:42 IST

Horoscope 25 july 2019

Horoscope 25 july 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। आपको दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करनी चाहिए, सफलता मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा| अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement