Friday, April 26, 2024
Advertisement

25 जुलाई 2018 राशिफल: मूल नक्षत्र में बन रहा है एन्द्र योग, इन राशियों के छटेंगे दुख के बादल

आज बुधवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण एन्द्र योग बन रहा है। इस योग का असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 24, 2018 23:53 IST
Horoscope 25 july 2018- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK Horoscope 25 july 2018

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है | हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षो की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है और आज सोम प्रदोष व्रत है। आज भगवान शिव की पूजा करना शुभ होगा। आज बुधवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण एन्द्र योग बन रहा है। इस योग का असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश रहेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आज कुछ खट्टी-मीठी बातों को याद करके दाम्पत्य संबंध में मिठास बढ़ा सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित अगर आज पारिवारिक समस्याओं को अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे तो निश्चित हल निकल सकता है। आज बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्रों को आज अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आज गौरी-गणेश का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement