Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

24 मई राशिफल: शुक्रवार का दिन मेष-तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 24, 2019 11:52 IST

Horoscope 24 May 2019

Horoscope 24 May 2019

मिथुन राशि
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के लिए यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। आज करियर को लेकर मन में कई सवाल भी होंगे। हालांकि उन सवालों का जवाब आपको जल्द ही मिलेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन किसी अन्य काम की गति धीमी होने से आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल रहेगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। ये आपके सेहत पर निगेटिव असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारैं में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement