Friday, March 29, 2024
Advertisement

23 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की परेशानी दूर होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज 24 बजकर7 मिनट तक रहेगा। शतभिषा का अर्थ होता है- सौ चिकित्सक।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 22, 2019 15:36 IST

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि- आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। माता के आर्शीवाद से सब कुछ अच्छा होगा । आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है । दुर्गा मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं, पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी ।

कन्या राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। कुछ नए मौके, साथ ही नए विचार सामने आएंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिए जाएंगे। तुलसी के पौधे के पास घी के दीपक जलाएं, घर में खुशियां बरसेंगी । 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement