Friday, April 19, 2024
Advertisement

राशिफल 22 नवंबर 2018: इन राशियों के लिए अच्छा सबित होगा गुरुवार, कानून संबंधी कामों के लिए विशेष योग

गुरुवार होने के साथ-साथ  मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग बन रहा है। जो कि   दोपहर 12:54 से शाम 05:50 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: November 21, 2018 18:56 IST
horoscope 22 November 2018- India TV Hindi
horoscope 22 November 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पूरा दिन पार करके शाम 05:40 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। आज के दिन त्रिपुरोत्सव मनाया जायेगा। इसे त्रिपुरारि पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार होने के साथ-साथ  मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग बन रहा है। जो कि   दोपहर 12:54 से शाम 05:50 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ जरूरी कामों का निपटारा भी करेंगे। किसी नए व्यक्ति से परिचित होंगे, आपको रूके कामों में पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। इस राशि के छात्र को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे है तो बड़े - बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। भगवान शिव को जल चढ़ाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको करियर के लिये एक नई दिशा मिल सकती है। कारोबार में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement