Friday, March 29, 2024
Advertisement

22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। जो कि सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 21, 2019 18:57 IST

Horoscope 22 may2019

Horoscope 22 may2019

धनु राशि
आज जरूरी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। वहां आप अपने जीवनसाथी को भी ले जा सकते हैं। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहने वाला है। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने हर काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज कई लोग आपकी बात से सहमत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement