Saturday, April 20, 2024
Advertisement

22 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा खास, पैसे, नौकरी और व्यवसाय में मिलेगी सफलता

  आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है जो सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 21, 2019 14:19 IST

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है | परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं | पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए | अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा | किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए | कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी | आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे | शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे | संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी | आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है | आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे | आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे | घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी | कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी |

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement