Saturday, April 20, 2024
Advertisement

20 जून राशिफल: इन 4 राशियों को के जीवन में आएगी बहार, वहीं इन राशियों के लोग ऐसे पूजा कर पाएं गणपति का आर्शीवाद

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरूवार है,आज 3 बजकर 49 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा | जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 20, 2019 10:43 IST
Horoscope 20 june 2019- India TV Hindi
Horoscope 20 june 2019

धर्म डेस्क: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि  और गुरूवार है,आज 3 बजकर 49 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा | उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तो शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता ही है साथ ही इन्द्र योग भी है । यदि कोई राज्य पक्ष का कार्य रुका हो तो उसे इस योग में पूरा करने का प्रयास करेंगे तो अवश्य पूर्ण होगा। इसके अलावा तृतीया तिथि शाम 05 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे | लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी | दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे | आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है | आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे | काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे | अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी |

ये भी पढ़ें-Sankashti Chaturthi: संकष्ठी चतुर्थी 20 जून को, जानें पूजा विधि, व्रत के साथ महत्व

वृष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे | आपका मन  प्रसन्न रहेगा | आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी | किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे | खुशियाँ कभी भी मिल सकती है | सामाजिक कामों में आप सफल होंगे | आपके कामों की चर्चा होगी | आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा | आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं | घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे | साथ ही लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा | मंदिर में चना दाल दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement