Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

20 अप्रैल राशिफल: कर्क और तुला राशि के जातक रहें संभलकर वहीं अन्य राशियों के लिए आज का दिन अच्छा

आज से वैशाख मास का आरंभ है। साथ ही आज के दिन शाम 05 बजकर 58 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 02:21 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 20, 2019 11:02 IST
Horoscope 20 april 2019- India TV Hindi
Horoscope 20 april 2019

धर्म डेस्क: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से वैशाख मास का आरंभ है। साथ ही आज के दिन शाम 05 बजकर 58 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 02:21 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में आपको सबका सहयोग मिलेगा। अपनी प्रतिभा के बल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप हर काम को तुरंत और अच्छे से पूरा कर लेंगे। प्लान के साथ काम करने से सब कुछ और भी अच्छा होगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी खोज में सफलता मिल सकती है। घर से बाहर जाते समय अपने साथ इलायची के दाने रखें, दिन अनुकूल बना रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिये बहुत से नये पल लेकर आया है। आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। लवमेट से आपको कोई मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें, आपके घर की खुशहाली में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को थोड़ा बदल सकते हैं। इससे आपकी राहें आसान होंगी। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। अपने आपको और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। पीपल के पेड़ में घी का दीपक जलाएं, सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिये कुछ खर्चीला साबित हो सकता है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बेहतर होगा घर से ही सभी सामान की लिस्ट बनाकर जायें। कॉलेज स्टूडेंट्स को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम आ सकती है। सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज अपने गुस्से को एक तरफ करके सबके साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखें। मन्दिर में नारियल का दान करें, समस्यायें दूर होंगी।

सिंह राशि
आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम में आपको बार-बार कोशिशें करनी पड़ सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिये माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी।

कन्या राशि
आज आपको किस्मत का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की गति बनी रहेगी। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। अपने काम से दूसरों को प्रभावित करने की ताकत रखेंगे। अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। मछलियों को दाना खिलाएं, सफलता जरूर हासिल होगी।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। पीपल के पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों की बातों को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं। आपको घर में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी से भी किसी काम के लिये सलाह ले सकते हैं। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं। मन्दिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। दूसरे लोग आप पर विश्वास बनाये रखेंगे। सहयोगी अपने काम के लिये आपसे मदद मांग सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको भी उनसे सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी जगह इंटरनशिप मिल सकती है। स्वास्थ्य क लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी।

मकर राशि
आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से सलाह लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज के दिन मन्दिर में काले तिल का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिये कुछ अच्छे पल लेकर आया है। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करेंगे। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। आपके दोस्त घर पर मिलने आ सकते हैं। नए बिजनेस के लिये मीटिंग फिक्स कर सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलायें, आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

मीन राशि
आज का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर पर आपकी शादी की बात फिक्स हो सकती है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement