Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

19 सितंबर राशिफल: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र हो सकता है इन राशियों के लिए फायदेमंद, होगा अचानक धनलाभ

आज सुबह 10:36 से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 01:44 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके अलावा सुबह 04:15 पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 6 अक्टूबर की दोपहर 12:43 तक यहीं पर रहेंगे। जानें अपना भविष्य।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: September 18, 2018 18:38 IST
Horoscope 19 september 2018- India TV Hindi
Horoscope 19 september 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही आज सुबह 10:36 से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 01:44 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके अलावा सुबह 04:15 पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 6 अक्टूबर की दोपहर 12:43 तक यहीं पर रहेंगे। बुध का ये प्रवेश अपनी खुद की राशि में है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके सामने नई परिस्थितियां बन सकती हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक विचारों से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं| आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आपकी योग्यताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। माता लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी। (19 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट )

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। धन लाभ का योग है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। करियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। तरक्की की कोई किरण नजर आयेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अपना कुछ कीमती समय पार्टनर को देंगे। जीवनसाथी की राय आज आपके लिये कारगर साबित होगी। मंदिर में मिठाई का दान करें, आपको सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा। (साप्ताहिक राशिफल(17 से 23 सितंबर तक): इन राशिवालों की हो सकती है पार्टनर से लड़ाई, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement