Saturday, April 20, 2024
Advertisement

17 अप्रैल राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में बन रहे है 2 शुभ योग, मेष, वृश्चिक और तुला राशि का कुछ ऐसा बीतेगा दिन

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज के दिन प्रेम का प्रतीक श्री अनंग त्रयोदशी व्रत है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही कामदेव और रति की पूजा का विधान है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 16, 2019 18:56 IST

Horoscope 17 april

Horoscope 17 april

तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होना तय है। आज आप घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं। घर के लिये कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जो भी करें, अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर करें। आज कोई दूर का रिश्तेदार घर पर आ सकता है। घरवाले उनके सामने आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर के साथ इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना चाहिए।  गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। आज सब लोग आपके लिये बहुत मददगार रहेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | मंदिर में मिश्री का दान करें, आपको सब लोगों का साथ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement