Saturday, April 20, 2024
Advertisement

16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02:13 तक रवि योग और आज सुबह 07:35 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:31 तक शोभन योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 15, 2019 18:07 IST
Horoscope 16 march- India TV Hindi
Horoscope 16 march

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02:13 तक रवि योग और आज सुबह 07:35 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:31 तक शोभन योग रहेगा। इस योग के दौरान शुरू की गई यात्रा बड़ी ही अच्छी रहती है और मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज देर रात 02:13 तक पुनर्वसु नक्षत्र भी रहेगा। इस नक्षत्र को सौभाग्य का सूचक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग भी बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं। अतः अगर आप भी सौभाग्यशाली बनना चाहते हैं और करियर में खूब सफलता पाना चाहते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भगवान गणेश को लडडू का भोग लगाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। (मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव)

वृष राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। (साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement