Saturday, April 20, 2024
Advertisement

16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्व आषाढ़ नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका मंगलवार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 15, 2019 18:41 IST

16 july horoscope

16 july horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement