Thursday, April 18, 2024
Advertisement

16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्व आषाढ़ नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका मंगलवार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 15, 2019 18:41 IST

16 july horoscope

16 july horoscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। छोटे बच्चे को पेंटिंग कलर गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement