Friday, April 19, 2024
Advertisement

15 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के प्रेम-संबंध में हो सकते हैं मतभेद, मछलियों को डालें दाना

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 14, 2018 16:33 IST
rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस योग में भी कोई कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का यह मिलन अत्यंत शुभ है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आप अपने अच्छे विचारों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बन सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्र की सलाह मददगार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लग्न से बात बन सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष राशि - आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी किसी रोमांचक जगह पर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पारिवारिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिलेंगे।शिव चालीसा का पाठ करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement