Friday, April 26, 2024
Advertisement

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या कहता है आपका भविष्यफल

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पड़ेगा। जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 12, 2019 18:27 IST

HOROSCOPE 13 AUGUST 2019

HOROSCOPE 13 AUGUST 2019

सिंह राशि
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement