Friday, March 29, 2024
Advertisement

12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

बुधावर के  दिन गंगा दशहरा  पड़ रहा है। जिसके साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 11, 2019 14:32 IST

horoscope 12 june 2019

horoscope 12 june 2019

मिथुन राशि
आज पारिवारिक जीवन बेहतर बना रहेगा। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अच्छा महसूस होगा। छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति  रुचि लेंगे। साथ ही साईंस स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि
आज बच्चे दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement