Friday, March 29, 2024
Advertisement

10 अगस्त 2018 राशिफल: बन रहा है पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि योग, इन राशि के पुरुषों की चमकेगी किस्मत

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ पुष्य नक्षत्र के साथ यायीजयद योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:44 पर शुरू हुआ था और शाम 07:08 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 09, 2018 17:56 IST
Horoscope 10 august 2018- India TV Hindi
Horoscope 10 august 2018

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस योग में भी कोई कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का यह मिलन अत्यंत शुभ है।

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ पुष्य नक्षत्र के साथ यायीजयद योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:44 पर शुरू हुआ था और शाम 07:08 तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी से कोई उपहार मिल सकता है। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है।  गाय को रोटी खिलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement