Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

राशिफल 10 फरवरी: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, लेकिन करने होंगे ये उपाय

आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज शाम 07 बजकर 37 मिनट तक रेवती नक्षत्र और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण- आज वसंत पंचमी का त्योहार है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 09, 2019 13:15 IST
राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

नई दिल्ली: आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज शाम 07 बजकर 37 मिनट तक रेवती नक्षत्र और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण- आज वसंत पंचमी का त्योहार है। आज के दिन विद्या और कला की देवी सरस्वती जी की पूजा का विधान है। इसलिए आज के दिन को सरस्वती पूजा के साथ ही श्री पंचमी और वागीश्वरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मुख्य रूप से काशी में देवी सरस्वती के दर्शन-पूजन किये जाने की परंपरा है। 

मेष राशि- आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने को मिल सकता है। आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं । विवाह योग्य युवक-युवतियों को विवाह के लिये अच्छा रिश्ता मिल सकता है। अगर आप पहले से किसी रिलेशन में हैं, तो आपका रिलेशन शादी में बदल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको बॉस से तारीफ मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के भी चांस हैं। आज बच्चों के साथ शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं । गाय को रोटी खिलायें, धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। 

वृष राशि - के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप किसी जमीन का सौदा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है। आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अनाथालय में बच्चों को कुछ भेंट करें, सारे काम अच्छे से होंगे। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement