Thursday, March 28, 2024
Advertisement

विद्या बालन को है OCD नाम की खतरनाक बीमारी, जानें क्या है यह और इसके लक्षण

विद्या बालन को जो बीमारी है वो एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी के कारण लोगों के सोच में असामान्य परिवर्तन होता है। जानें ओसीडी रोग के लक्षण और उपचार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 08, 2019 21:55 IST
Vidya Balan- India TV Hindi
Vidya Balan

हेल्थ डेस्क: अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल के कारण अलग पहचान बना चुकी विद्या बालन हाल में ही अपना 40 वां बर्थ डे मनाया है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि विद्या बालन (Vidya Balan) को एक खतरनाक बीमारी है। जिसके कारण वह हमेशा सफाई रखना ज्यादा पसंद रखती है। जी हां विदया बालन को ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर (OCD) है। जिसके कारण वह धूल-मिट्टी सहन नहीं कर सकती हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर कोई चप्पल पहनकर भी नहीं घुस सकता है। अगर उन्हें घर पर जरा सी भी गंदगी दिखती है तो वह तुरंत साफ करने लगती हैं। जानें आखिर क्या है ओसीडी बीमारी। इसके साथ ही जानें लक्षण और उपचार।

क्या है ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर(OCD)

आपको बता दें कि विद्या बालन को जो बीमारी है वो एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी के कारण लोगों के सोच में असामान्य परिवर्तन होता है। ये लोग हमेशा संशय में बने रहते हैं। इनके जेहन में बार-बार अनचाहे ख्याल आने लगते हैं। उनके मन में किसी बात को लेकर डर, शक या असमंजस का भाव रहता है। उन्हें किसी काम की धुन इस तरह सवार हो जाती है कि वह सनक बन जाती है। कई लोगों मे देखने को मिलता है कि वह एक ही काम को बार-बार करने लगते हैं जैसे हाथ धोना, चीजों को गिनना, किसी चीज को बार-बार चेक करना आदि। ये लेग किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा उसकी चिंता करने लगते हैं। कुल मिलाकर ऐसे लोगों का दिमाग किसी एक ख्याल या काम पर अटक सा जाता है।

 obsessive compulsive disorder

 obsessive compulsive disorder

ओसीडी डिसॉर्डर के लक्षण

  • आपको बता दें कि कई लोगों को यह डिसॉर्डर होता है। जिन्हें इसके बारें में पता ही नहीं होता है। अगर आपको इनमें से कुछ भी ऐसा दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे आप खतरनाक बीमारी से बच जाएं।
  • कई लोगों को बार-बार सफाई करने की आदत होती है। ये लोग गंदगी से डरते हैं। जिसके कारण यह बार-बार अपना हाथ धोते है।
  • कई लोगों को एक चीज बार-बार चेक करने की आदत होती है। जैसे कि घर की लाइट, अलमारी आदि बंद है कि नहीं।
  • ये लोग चीजों को बहुत संभालकर रखते हैं। इन्हें हर चीज को लेकर डर रहता है कि अगर इसे फेंक दिया तो अच्छा नहीं होगा। इस वजह से ये लोग बेकार की चीजों को भी बहुत संभालकर रखते हैं।
  • किसी दूसरे के छू लेने से गंदा या फिर कीटाणु लग जाने का डर। जिसके कारण आप किसी से हाथ या फिर गले लगने से बचना।
  • कई बार आप सोचने लगते है कि आप सबसे अलग है। जिसके कारण आप खुद को नुकसना पहुचाने लगते है।
  • आपको लगना कि कोई दूसरा आपको शाप दे रहा है। इस डर के कारण आप समाज से दूर रहना पसंद करते है।
  • सफाई का ज्यादा ध्यान देना।
  • बार-बार नंबरो को गिनना।

ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर का उपचार
ओसीडी के उपचार की बात करें तो इसके बारे में पता चलते ही डॉक्टर से संपर्क करें। इसकी बहुत सारी दवाएं मौजूद है। जो कि आपके दिमाग की कोशिकाओं में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ा देती है। जिससे कि आप तनाव और चिंता में कम रहते है।

इसके अलावा आप बिहेवियर थेरेपी के द्वारा इस समस्या से निजात पा सकते है। इस थेरेपी में रोगी को शांत करने वाली एक्सरसाइज और कई विचारों से मुक्त करने की तकनीक बताई जाती है। जिसके द्वारा इस समस्या से धीरे-धीरे आप निजात पा सकते है।

कादर खान का पीएसपी डिसऑर्डर के कारण दिमाग ने काम करना किया बंद, जानें इस खतरनाक बीमारी के बारें में सबकुछ

हाथों को खूबसूरत और टोंड बनाने के लिए घर पर 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज

सूखी खांसी से हैं परेशान तो शहद, अदरक और मुलेठी आएंगे आपके काम

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement